ताजा खबर
रायपुर, 14 जून। बस एवं कार ऑपरेटर फेडरेशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ ने शनिवार को परिवहन से संबंधित एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यक्रम के मुख्य अथिति परिवहन मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी संघ के संरक्षक व नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव विशेष अतिथि रहे । बी.ओ.सी.आई. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रसन्ना पटवर्धन एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ पूर्व महापौर प्रमोद दुबे परिवहन विभाग के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एस प्रकाश अतिरिक्त आयुक्त डी रवि शंकर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी परिवहन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही परिवहन उद्योगों से जुड़े औद्योगीक एवं व्यापारिक संस्थानों के स्टॉल भी सभी की जानकारी के लिए लगाए गए।
इस कार्यक्रम में परिवहन उद्योग की संभावनाओं एवं समस्याओं और उसकी उन्नती के लिए विशेष चर्चा हुई।
बीओएफसी के अध्यक्ष अनिल पुसदकर महासचिव भावेश दुबे ने कार्यक्रम में बताया कि किस प्रकार स्थानीय पेसेंजर व्हीकल ऑपरेटर की समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयास किया जाए जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके।
इस पर डॉ सिंह व विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने राज्य भर के परिवहन उद्योग से जुड़े लोगों को सरकार से सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
इस कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्कूल बस श्री नवशरण गरचा फ़ेडरेशन के उपाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, अजय गिल, अभिनित शुक्ला,जसविंदर सिंह साहनी,बृजेश दुबे,महेंद्र पंडित, मुन्ना मिश्रा, संजय गुप्ता, अलोक त्रिपाठी, प्रफुल्ल तिवारी, सत्यानंद पांडे, गुरमीत सिंह, नन्दलाल वर्मा, किरथ बल विनीत जैन, कस्तूरिया , अभिनन्दन, रोशन रितेश वर्मा दिनेश नोबल देवांगन गुलताज एवं पुरे प्रदेश से बस एवं कार के व्यवसाय से जुड़े सारे ऑपरेटर शामिल हुए।


