ताजा खबर

टैंकर-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवर जख्मी
14-Jun-2026 12:22 PM
टैंकर-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवर जख्मी

पुलिस-ग्रामीणों ने खुलवाया जाम

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 14 जून।
नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार टैंकर और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर व ट्रक के ड्राइवर घायल हो गए। घटना से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से जाम को मशक्कत के बाद खुलवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, जबकि टैंकर रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर आ रहा था। बस्तर के कोसा सेंटर के पास जैसे ही दोनों गाडिय़ां आई, अचानक से दोनों वाहन चालकों के नियंत्रण बिगड़ गए और आमने-सामने भिडं़त हो गई। इस घटना में ट्रक चालक फंस गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 और बस्तर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों के घायल ड्राइवरों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में भर्ती कराया है।

वहीं हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक व टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद हाइवे से हटाया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मार्ग जाम रहा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट