ताजा खबर
धर्मशाला, 13 जून। भारत के लिए पदार्पण कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार के तीन तीन झटकों के सामने अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (102 रन) के शतक के बावजूद शनिवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले वनडे में 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।
लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई जिससे अब इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया।
गुरबाज ने 51 गेंद की पारी के दौरान आठ चौके और इतने ही छक्के जमाए।
भारत के लिए पदार्पण करने वाले बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने 47 रन देकर तीन जबकि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरार ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके।
अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए।
अफगानिस्तान पारी :
रहमानुल्लाह गुरबाज बो नीतिश कुमार रेड्डी 102
इब्राहिम जदरान का गिल बो बरार 01
सेदिकुल्लाह अटल पगबाधा बो अर्शदीप सिंह 00
रहमत शाह का दुबे बो अर्शदीप सिंह 03
हशमतुल्लाह शाहिदी का राहुल बो दुबे 27
अजमतुल्लाह उमरजई स्ट ईशान दो दुबे 26
मोहम्मद नबी का अर्शदीप बो नीतिश कुमार रेड्डी 09
राशिद खान बो बरार 09
एएम गजनफर का गिल बो दुबे 00
जियाउर रहमान का अर्शदीप बो बरार 04
मोहम्मद सलीम नाबाद 01
अतिरिक्त : 12
कुल योग : 24.5 ओवर में 194 रन पर सभी आउट
विकेट पतन : 1-13, 2-16, 3-26, 4-142, 5-144, 6-172, 8-182, 9-193
गेंदबाजी :
अर्शदीप सिंह 5-0-27-2
गुरनूर बरार 4.5-0-27-3
प्रसिद्ध कृष्णा 5-0-35-0
हर्ष दुबे 5-0-47-3
वाशिंगटन सुंदर 1-0-19-0
नीतिश कुमार रेड्डी 4-0-31-2
जारी (भाषा)


