ताजा खबर

प्रदेश में स्कूल 16 को ही खुलेंगे
13-Jun-2026 7:05 PM
प्रदेश में स्कूल 16 को ही खुलेंगे

अफवाहों पर ध्यान न दें -संचालक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जून। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक जानकारी पर शनिवार को स्पष्टीकरण जारी किया है। शिक्षा संचालक ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश की सभी सरकारी, और निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून से ही शुरू होगा।

संचालक ऋतराज रघुवंशी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह सूचना कि नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई  से प्रारंभ होगा, पूरी तरह असत्य, भ्रामक और फर्जी है। विभाग ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह कहा गया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार ही प्रदेशभर के स्कूल 16 जून से संचालित होंगे और इसी दिन से नए शैक्षणिक सत्र की गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी।


अन्य पोस्ट