ताजा खबर

वित्त की धारा 49 खत्म करने उधर नर्मदा में जल सत्याग्रह, इधर महासंघ लगातार संघर्ष कर रहा
13-Jun-2026 5:08 PM
वित्त की धारा 49 खत्म करने उधर नर्मदा में जल सत्याग्रह, इधर  महासंघ लगातार संघर्ष कर रहा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 13 जून । दोनों राज्यों की सहमति की अनिवार्यता से पीड़ित परेशान वृद्ध पेंशनरों का 26 वर्षों का धैर्य टूटता जा रहा है। अब वे खुलकर जानलेवा प्रदर्शन पर भी उतारू हो गए हैं।‌ऐसे ही महाकौशल प्रांत के दर्जनों वृद्धों ने शनिवार को नर्मदा नदी में आधा डूबकर प्रदर्शन किया। ये लोग , उन्हें ढाई दशक से परेशान कर रही राज्य पुनर्गठन एक्ट की धारा 49 को खत्म करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि पेंशन पर  डीआर भुगतान के लिए दोनों राज्यों की सहमति की अनिवार्यता अब खत्म होनी चाहिए। इसके चलते इस महंगाई के दौर में पेंशनर्स एक एक रूपए के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आप देश विदेश विश्व में नाम कमाएं अच्छी बात है। हमारी परेशान किया जा रहा है उस पर ध्यान दें। इस धारा को खत्म किया जाना चाहिए। दोनों राज्यों की सहमति के नाम पर भुगतान लटकाया जा रहा है।

ये पेंशनर 42 डिग्री तापमान में जबलपुर के पास गौरी घाट में जल सत्याग्रह कर रहे हैं। 

यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी पेंशनर महासंघ इस मुद्दे पर लगातार अपना विरोध जताते रहा है। इस धारा की वजह से राज्य संवर्ग के वृद्ध पेंशन केंद्र के मुकाबले कम डीआर पा रहे हैं। महासंघ के प्रतिनिधि, प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में सीएम , वित्त मंत्री, वित्त सचिव में दर्जनों बार मिल कर धारा विलोपन की मांग करते रहे हैं। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता रहा। इस मुद्दे पर तो मुख्य सचिव से मिलने का समय ही नहीं मिल रहा है। इन्हें पिछले दिनों वित्त सचिव ने बताया था कि सरकार धारा विलोपन के आदेश के करीब है उसके बाद अब तक आदेश नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट