ताजा खबर
मीनल ने सफाई ठेकेदार और जोन 2 जेडएचओ को जमकर फटकारा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 13 जून । महापौर मीनल चौबे नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत राजधानी शहर के पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन और जोन 2 स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया भी रहे।
महापौर ने पंडरी कपड़ा बाजार गेट नम्बर 2 के पास के मुक्कड़ में भारी मात्रा में कचरा देखकर नाराजगी व्यक्त की। और प्रतिदिन मुक्कड़ की नियमित सफाई करवाकर कचरा परिवहन करवाने कड़े निर्देश दिए। इसी तरह से पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई कामगार टीम में समान संख्या में महिला और पुरुष सफाई कामगारों को ड्यूटी पर रखने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने कहा। अभी पंडरी कपड़ा बाजार क्षेत्र के सफाई गैंग में 7 महिला सफाई कामगार और 2 पुरुष सफाई कामगार ड्यूटी दे रहे हैं।
श्रीमती चौबे ने देवेन्द्र नगर नाला,नमस्ते चौक नाला, एक्सप्रेस वे नाला में बारिश पूर्व सफाई कार्य की निरीक्षण कर स्थल पर बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और बारिश के पूर्व नालों की लचर सफाई व्यवस्था देखकर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई ठेकेदार,स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर फटकार लगायी। महापौर ने मानसून की पहली बारिश के पूर्व सभी नालों की तल्ले तक सुव्यवस्थित सफाई करवाकर लद्दी निकालकर पानी की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए ।


