ताजा खबर
असम के जोरहट में लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश
13-Jun-2026 12:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान शनिवार को असम के जोरहट ज़िले में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. समाचार एजेंसी पीटीआई को रक्षा मामलों के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
प्रवक्ता के अनुसार, यह हादसा रोवरियाह क्षेत्र स्थित वायुसेना के एयरबेस पर विमान की लैंडिंग के समय हुआ.
वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि फ़िलहाल नहीं हुई है. प्रवक्ता का कहना है कि मामले से जुड़ी और जानकारी का इंतज़ार है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हादसे की जगह दमकल का ऑपरेशन जारी है.
एएन-32 वायुसेना का एक कार्गो विमान है, जो ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होता है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


