ताजा खबर

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ख़रबपति, इस कंपनी ने बनाया मालामाल
13-Jun-2026 9:05 AM
एलन मस्क बने दुनिया के पहले ख़रबपति, इस कंपनी ने बनाया मालामाल

स्पेसएक्स के शेयर आज यानी शुक्रवार को, अमेरिकी शेयर बाज़ार में लिस्ट हो गए हैं. इसके साथ ही यह इतिहास का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) बन गया है.

स्पेसएक्स के शेयरों की ट्रेडिंग नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज पर शुरू हो गई है, ये अपने शुरुआती लिस्टिंग प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर से 20 फ़ीसदी से ज़्यादा की बढ़त के साथ खुले.

ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी में अपनी हिस्सेदारी की वजह से एलन मस्क अब ट्रिलियनेयर यानी ख़रबपति बन गए हैं.

कंपनी ने आईपीओ के ज़रिये 75 अरब डॉलर जुटाए हैं, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सऊदी अरामको के पास था, जिसने 2019 में 25.6 अरब डॉलर जुटाए थे.

मस्क के पास स्पेसएक्स के 80 फ़ीसदी से ज़्यादा शेयर हैं. यह कंपनी रॉकेट और स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाती है, जिनका उपयोग अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी करता है.

स्पेसएक्स, मस्क की दूसरी कंपनियों में भी हिस्सेदारी रखती है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्सएआई और इंटरनेट सेवा कंपनी स्टारलिंक शामिल हैं.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट