ताजा खबर
शराब ओवररेटिंग, 4 सेल्समैन सुपरवाइजर बर्खास्त
12-Jun-2026 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जून। सरकारी दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचने के मामले में दूसरे दिन भी आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने कार्रवाई की।
रायपुर की अलग अलग दुकानों के 4 सेल्समैन और सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया गया है।
इससे पहले गुरुवार को आयुक्त ने 4 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर 8 अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस कार्रवाई के खिलाफ विभागीय अमले ने सरकार को चुनौती देने की बात कही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


