ताजा खबर

16 जून से खुलेंगे प्रदेश की स्कूलें
12-Jun-2026 6:48 PM
16 जून से खुलेंगे प्रदेश की स्कूलें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर ,12 जून । ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद प्रदेश की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलें 16 जून  फिर खुल जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के संचालन की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

बताया गया कि 20 अप्रैल से 15 जून  तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो रहा है। 16 जून से सभी विद्यालयों में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित अध्ययन-अध्यापन कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभागों तथा जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नए सत्र के पहले दिन से ही शिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।


अन्य पोस्ट