ताजा खबर
सीएम, स्पीकर शामिल होंगे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 12 जून। बस एवं कार टैक्सी संचालकों के लिए बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के द्वारा परिवहन से संबंधित एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम शनिवार शाम 4 बजे से एक होटल में आयोजित किया है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता करेंगे । परिवहन मंत्री केदार कश्यप,महापौर माननीय श्रीमती मीनल चौबे संघ के संरक्षक नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव विशेष अतिथि रहेंगे।
इस आयोजन में बी.ओ.सी.आई. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ,छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में परिवहन उद्योग की संभावनाओं एवं समस्याओं और उसकी उन्नती के लिए विशेष चर्चा रखी गई ह। बीओएफसी के अध्यक्ष अनिल पुसदकर महासचिव भावेश दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय पेसेंजर व्हीकल ऑपरेटर की समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयास किये जाएंगे।


