ताजा खबर
टीएमसी सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफ़े पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की है.
सौगत रॉय ने कहा, “मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है. मैं राज्यसभा का सदस्य नहीं हूं और इनको मैं ठीक से नहीं जानता भी नहीं था. उन्होंने क्यों इस्तीफ़ा दिया है, मुझे नहीं पता. उन्हें कोई नाराज़गी थी तो मुझे इसके बारे कुछ पता नहीं है.
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी छोड़ी है या नहीं.
इससे पहले टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनका इस्तीफ़ा पहले ही मंज़ूर हो चुका है. इन दोनों ने पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया है.
इससे पहले सौगत रॉय ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 'ऑपरेशन लोटस' का हिस्सा हैं और वे टीएमसी को तोड़ना चाहते हैं.(bbc.com/hindi)


