ताजा खबर
खराब मौसम : दिल्ली-रायपुर इंडिगो विमान नागपुर डायवर्ट
11-Jun-2026 10:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भूपेश-बैज भी हैं
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 11 जून। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की रात 9 बजे निर्धारित उड़ान को खराब मौसम के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। रायपुर में प्रतिकूल मौसम और कम दृश्यता के चलते विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।
बताया गया कि विमान में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी सवार हैं। विमान को नागपुर में सुरक्षित उतारा गया है। मौसम में सुधार होने के बाद उड़ान के रायपुर के लिए रवाना होने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


