ताजा खबर
3 निगम चुनाव नवंबर में, अजय सिंह की सेवा अवधि फरवरी 27 तक बढ़ी
11-Jun-2026 8:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 जून। इस वर्ष नवंबर में बीरगांव, भिलाई नगर भिलाई चरोदा निगम के आम चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए राज्य शासन ने राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस, 1983 बैच) की सेवा अवधि में वृद्धि की गई है। श्री सिंह को 01 जून 2024 को नियुक्त किया गया था। आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए उनकी सेवा अवधि फरवरी 2027 तक अथवा राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियमित पदस्थापना होने तक, जो भी पहले हो, के लिए बढ़ाई गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


