ताजा खबर
गरज चमक से बारिश भी, बड़ा इलाका अंधेरे में
रायपुर, 11 जून। गुरुवार को दिनभर की कड़क धूप से झुलसने के बाद 7 .30 बजे से तेज आंधी ने शहर को तहस नहस कर दिया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 40 किमी से अधिक की गति से आंधी चली। इसने शहर में एक बार फिर कहर बरपा। कई पेड़, बड़े होर्डिंग बोर्ड आदि जमीन पर आ गिरे। इससे कई स्थानों पर आवाजाही ठप रही। वहीं बिजली तारों को भी नुकसान पहुंचा। इससे शहर का बड़ा इलाका अंधेरे में डूब गया। मोवा दलदल सिवनी में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हुए।
वहीं कामकाज के बाद घर लौटते लोग बीच रास्ते फंसे रहे। आंधी के बाद बारिश ने अवश्य कुछ राहत पहुंचाई। मौसम विज्ञानियों ने इस बारिश को फ्री मानसून बताया है। रात 10 बजे तक के लिए गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद ,दुर्ग, बेमेतरा, बलौदा बाजार, रायपुर, जशपुर, कोरिया, एमसीबी, सरगुजा सुरजपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश हो रही थी।


