ताजा खबर

पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव खारिज किए एन‌एमसी ने
11-Jun-2026 8:15 PM
पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव  खारिज किए एन‌एमसी ने

स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दे - डॉ. गुप्ता 

रायपुर, 11 जून। नेशनल मेडिकल कमीशन (एन‌एमसी) ने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के महत्वाकांक्षी पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।  ज्ञात हो इसमें से तीन मेडिकल कॉलेज गीदम (दंतेवाड़ा) कवर्धा जांजगीर चांपा पहले से ही प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रस्तावित थे बाद में पिछले वर्ष दो नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा मनेद्रगढ़ (चिरमिरी) और कुनकुरी (जशपुर) मैं की गई थी। 

 एन‌एम‌सी के इस फैसले पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष के प्रारंभिक सत्र में नेशनल मेडिकल कमिश्नर को इन पांचो मेडिकल कॉलेज की खोलने की घोषणा के लिए प्रार्थना पत्र कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन के माध्यम से भेजे गए थे। ज्ञात हो मनेंद्रगढ़ और कुनकुरी क्रमशः स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र हैं। नेशनल मेडिकल कमिशन नई दिल्ली ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण संबंधी गाइडलाइन में त्रुटियां बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है। त्रुटियां पूरी करने की तारीख 10 जून को समाप्त हो गई है। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने इसे छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार की स्वास्थ्य विभाग की बड़ी असफलता बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा की मांग की है उन्होंने मेडिकल कॉलेज के  की संबंधित गाइडलाइन की अतिविश्वास में उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है बिना निर्माण संरचना चिकित्सा शिक्षकों की स्थाई भर्ती व्यवस्था किए हुए नेशनल मेडिकल कमिश्नर को पांचो मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रार्थना पत्र भेज दिया। चिकित्सा शिक्षकों की संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया अभी भी चल रही है ज्ञात हो नेशनल मेडिकल कमिश्नर केवल स्थाई शिक्षकों के आधार पर मेडिकल कॉलेज खोलने की परमिशन देता है। अधिष्ठाता और मेडिकल सुपरिटेंडेंट की नियुक्ति में भी देरी हुई। कुनकुरी और महेंद्रगढ़ में केवल पचास बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केदो के अस्तित्व के भरोसे मेडिकल कॉलेज खोलने की छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आत्मघाती साबित हुई है। केवल तुष्टीकरण और संभावित चुनावी लाभ के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रयासों को धक्का लगा है। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग में लीपा पोती कर मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रयास में छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने में जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से तुरंत इस्तीफा की मांग की है।


अन्य पोस्ट