ताजा खबर

शराब की ओवररेटिंग डीईओ को नोटिस, 4 आबकारी निलंबित
11-Jun-2026 7:34 PM
शराब की ओवररेटिंग डीईओ को नोटिस, 4 आबकारी निलंबित

रायपुर, 11 जून। छत्तीसगढ़ में ओवर रेटिंग शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने चार आबकारी अधिकारी सस्पेंड दिया है। वहीं आठ अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

इनमें केसीजी के अजय सिंह ध्रुवे, रायपुर के राजेश शर्मा, निरूपमा लोन्हारे, मुकेश अग्रवाल और आयुक्त कार्यालय की एडीईओ जेबा खान, जलेश सिंह चंद्रप्रताप सिंह,अल्ताफ खान को नोटिस जारी किया गया है। वहीं उप निरीक्षक गंड‌ई प्रभाकर सिरमौर,मनराखन नेताम सिमगा और कुरूद एस‌आई पुरूषोत्तम सिन्हा,
एस‌आई कौशल किशोर सोनी रायपुर को निलंबित किया गया है।


अन्य पोस्ट