ताजा खबर
सुष्मिता देव ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे दिया है. राज्यसभा के सभापति ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार भी कर लिया है. बुधवार को पार्लियामेंट्री बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी गई.
वहीं सुष्मिता देव ने अपने इस फ़ैसले के बारे में मीडिया से बात की है.
उन्होंने इस्तीफ़े के बाद एएनआई से बातचीत में कहा, "इसके पीछे मेरे व्यक्तिगत कारण हैं. मेरे राजनीतिक कारण हैं. और एक स्वतंत्र देश में एक नेता अपने राजनीतिक जीवन में कोई भी फ़ैसला ले सकता है."
सुष्मिता अपने इस फ़ैसले के बाद आगे क्या करेंगी, उन्होंने इस पर भी बात की है.
सुष्मिता ने आगे कहा, "मेरी राजनीति असम में है. मैं बंगाल की जनता के प्रति आभार व्यक्त करती हूं. लेकिन मुझे तो असम में ही काम करना है. इन बातों को ध्यान में रखकर मैंने यह फ़ैसला लिया है."
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया, "मैं अभी न तो कांग्रेस में हूं और न ही बीजेपी में."
हालांकि उन्होंने इस पर कोई साफ़ जवाब नहीं दिया कि वे आगे किस दल में शामिल होंगी. (bbc.com/hindi)


