ताजा खबर

घर से बच्ची अगवा, 3 घंटे बाद मिली
10-Jun-2026 9:40 PM
घर से बच्ची अगवा, 3 घंटे बाद मिली

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

दंतेवाड़ा, 10 जून। दंतेवाड़ा के विकासखंड कटेकल्याण में बच्ची के अपहरण का मामला बुधवार को सामने आया। कटेकल्याण के ग्रामीण के घर में बच्ची आंगन में सो रही थी, इसी दौरान चोरों द्वारा बच्ची का अपहरण कर लिया गया।

जिससे परिजनों में घबराहट फैल गई। घटना की प्राथमिक की कटेकल्याण थाने में दर्ज कराई गई।

इसके उपरांत पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की गई। पुलिस द्वारा जिले से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर घेराबंदी की गई। इसी दरमियान चोरों द्वारा बच्ची को बस स्टैंड में छोड़ दिया गया।


अन्य पोस्ट