ताजा खबर

7 माह पहले 4 वर्षीय बालक की हत्या कर फरार हुआ जयदीप सिंह गया जेल
10-Jun-2026 2:39 PM
7 माह  पहले 4 वर्षीय बालक की हत्या कर फरार हुआ जयदीप सिंह गया जेल

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर ,  10 जून । 7 माह  पहले 4 वर्षीय बालक की हत्या के फरार हुआ जयदीप सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 


आमानाका, पुरानी बस्ती पुलिस ने इस मामले की संयुक्त रूप से छानबीन की थी। पुलिस के अनुसार 1 नवंबर 25 को 4 वर्षीय बालक मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिली  थी। प्रारंभिक जांच में बालक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया गया। आमानाका पुलिस में  धारा 194 बीएनएस के तहत जांच कर रही थी।

मृत बालक के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने  बालक की मृत्यु गला दबने से होना बताया गया। इसके बाद  हत्या की आशंका के बीच धारा 103 बीएनएस कायम कर सघन जांच शुरू की। 
 इस  दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक की मां एवं आरोपी जयदीप सिंह पिता बलविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी टाटीबंध, रायपुर के बीच अवैध संबंध थे।  आरोपी का मृतक के घर आना-जाना था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी, मृतक बालक को अपने संबंधों में बाधक मानता था। इसी कारण उसने बालक की हत्या कर फरार हो गया। उसके रायपुर आने की खबर पर पुलिस ने उसे कल गिरफ्तार किया और  पूछताछ में उसकी   स्वीकारोक्ति पर आज  न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी :

जयदीप सिंह, पिता बलविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी टाटीबंध, थाना आमानाका, जिला रायपुर।


अन्य पोस्ट