ताजा खबर

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों पर भारत ने क्या कहा?
10-Jun-2026 9:14 AM
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों पर भारत ने क्या कहा?

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में जारी विरोध प्रदर्शनों और वहां की स्थिति को लेकर भारत ने प्रतिक्रिया दी है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर फ़ेक न्यूज़ और भ्रामक वीडियो के ज़रिए अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और उससे जुड़ी ख़बरों को देखा है. इस संदर्भ में, हम लगातार देखते हैं कि पाकिस्तान से झूठी ख़बरें और वीडियो फैलाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, "यह पाकिस्तान की नाकामियों को छिपाने और उसके मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान हटाने की एक हताश कोशिश लगती है."

जायसवाल ने कहा, "जैसा कि आपने देखा होगा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से पुलिस की हिंसा की कई रिपोर्टें आई हैं. खबरों में बताया गया है कि कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं."

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़ में उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसकी ग़लतियों और अत्याचारों के लिए ज़िम्मेदार ठहराएगा."(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट