ताजा खबर
देखें VIDEO : निर्वाचन आयोग दफ्तर के बाहर धरने पर कांग्रेस नेता
09-Jun-2026 9:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मप्र से रास प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नई दिल्ली, 9 जून। मध्यप्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय के बाहर धरना दिया।
धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, भूपेश बघेल, के. सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने नामांकन निरस्तीकरण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आयोग से मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है। निर्वाचन आयोग की ओर से इस मामले प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी लगातार पहुंच रहे हैं, और राजनीतिक माहौल गरमा गया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


