ताजा खबर

टीएमसी में टूट की अटकलों पर कांग्रेस की ओर से आई ये प्रतिक्रिया
09-Jun-2026 8:02 PM
टीएमसी में टूट की अटकलों पर कांग्रेस की ओर से आई ये प्रतिक्रिया

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार के दावे के बाद पार्टी में टूट की अटकलों को हवा मिली है.

सोमवार को दस्तीदार ने दावा किया कि उनके साथ पार्टी के 20 सांसद हैं और उन्होंने लोकसभा स्पीकर से सदन में अलग बिठाने की मांग की है.

इसके बाद मंगलवार को टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर दस्तीदार के दावे पर सवाल उठाए कि अब तक लोकसभा स्पीकर को लिखा ख़त सार्वजनिक क्यों नहीं हुआ.

अब इस मामले में कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एएनआई से कहा, "कल तक यही टीएमसी वाले घोटालेबाज़ थे, धोखेबाज़ थे, कट मनी लेते थे. अब बीजेपी की वॉशिंग मशीन में गोता लगाएंगे और बीजेपी जॉइन करने के बाद वाह-वाह हो जाएगी."

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि चुने हुए सांसद और चुना हुआ कोई भी प्रतिनिधि जनता के मैंडेट पर चुनकर आता है और जनता ने आपको बीजेपी के ख़िलाफ़ मैंडेट दिया था. आप उस मैंडेट का तो सम्मान कीजिए."

श्रीनेत ने कहा, "अगर आपको बीजेपी जॉइन करनी है, उनका घटक दल बनना है या उनका समर्थन करना है तो आप इस्तीफ़ा देकर दोबारा चुनाव लड़िए." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट