ताजा खबर

कांकेर डाक संभाग गठित, पारधी अधीक्षक नियुक्त
09-Jun-2026 7:42 PM
कांकेर डाक संभाग गठित, पारधी अधीक्षक नियुक्त

रायपुर, 9 जून। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में कांकेर को नया संभाग बनाया गया है। इसे जगदलपुर संभाग को विभाजित कर गठित किया गया है। कांकेर संभाग में कांकेर जिले के साथ कोंडागांव, नारायणपुर जिले को शामिल किया गया है। 

इसके साथ ही आज दुर्ग संभाग के सहायक अधीक्षक जेपी पारधी को तदर्थ रूप से कांकेर संभाग का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर दुर्ग में  फिलहाल न‌ई नियुक्ति नहीं की गई है। सीपीएमजी अजय सिंह चौहान ने अपने आदेश में कहा है कि वे स्थाई रूप से एसपी कैडर में समायोजित करने के हकदार नहीं होंगे। उन्हें किसी भी दिन समय, मूल पद पर रिवर्ट भी किया जा सकता है। उन्हें इससे पहले भी दुर्ग पदस्थापना के समय रिवर्ट किया जा चुका है।  एएसपी कैडर में वरिष्ठ श्री पारधी, आईपी इंस्पेक्टर कैडर के अधिकारी हैं। 

अब छत्तीसगढ़ में 8 डाक  संभाग और एक आर‌एम‌एस संभाग कुल 9 संभाग हो ग‌ए हैं। इससे पहले पिछले साल दुर्ग को विभाजित कर राजनांदगांव संभाग गठित किया गया था।


अन्य पोस्ट