ताजा खबर
टैंकर समेत 14,100 लीटर अवैध जब्त, कुल कीमत 35.45 लाख
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 9 जून । पेट्रोल डीजल के अवैध कारोबार पर कबीर नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कान्हा ढाबा के पीछे, ई.पी. रोलिंग मिल के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल का काला बाजार संचालित करते हुए 4 शातिरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बीरगांव और दो खुर्सीपार के रहने वाले हैं।
ये लोग भारी मात्रा में अवैध डीजल और पेट्रोल को डंप कर उसकी रीसेलिंग और कटिंग का अवैध धंधा चला रहे थे।
मौके पर पुलिस ने पाया कि आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज या अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के ज्वलनशील पदार्थों का असुरक्षित और अवैध भंडारण कर रहे थे। पुलिस ने चारों को दबोचा।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में ईंधन और कटिंग के उपकरण बरामद किए हैं इनमें
पेट्रोल: 08 ड्रमों में भरा हुआ कुल 1,600 लीटर पेट्रोल।
डीजल (ड्रम): 03 ड्रमों में भरा हुआ कुल 500 लीटर डीजल।
डीजल (टैंकर): एक बड़े टैंकर (वाहन क्रमांक CG 07 BA 8727) में भरा हुआ कुल 12,000 लीटर डीजल।
1 लाख 30 हजार रुपये नगद।
अन्य उपकरण: 01 मोटर पंप, 02 चाड़ी (कीप), और 01 अदद कटिंग ड्रम।
कुल मूल्य: जब्त किए गए कुल 14,100 लीटर ईंधन, टैंकर और उपकरणों की कुल जुमला कीमत 35,45,770 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1.ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया 38 , सुभाष चौक उरला बेंद्री रोड, गुरुघासीदास जैतखाम के पास, उरला,
2.उमेश साव 55 दुर्गा नगर, नगर निगम के सामने बीरगांव, उरला
3.रामजी यादव 45 , पावर हाउस कैम्प 01, प्रगति नगर वार्ड नं 30, भाई किराना स्टोर्स के पास, छावनी, दुर्ग
धर्मेन्द्र साव 45 वर्ष, मिनी माता नगर, मकान नं. 297, खुर्सीपार जोन 03, खुर्सीपार, दुर्ग (
अग्रिम कार्रवाई:
उक्त आरोपियों का यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) एवं अन्य सुसंगत कानूनी धाराओं 3-ESS 7-ESS एवं 287, 111 BNS के तहत दंडनीय होने के कारण थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है कि यह अवैध ईंधन कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। आरोपी पूर्व में थाना उरला एवं आमानाका में इसी प्रकार अवैध तेल का कारोबार करते पकड़े जा चुके हैं जिनपर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।


