ताजा खबर
7 तस्करों से 41 किलो गांजा,36 कोचियों से 53 लीटर शराब जब्त
09-Jun-2026 4:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 9 जून । डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में एक हफ्ते चले विशेष अभियान में आबकारी, नारकोटिक्स, जुआ-सट्टा, आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लगभग 40.809 किलोग्राम गांजा, 73 नशीली टैबलेट व अन्य टमादक पदार्थ जप्त किए गए।आबकारी एक्ट के तहत 36 प्रकरणों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर 53.82 लीटर देशी शराब जप्त की गई।
जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआरियों को गिरफ़्तार ₹20,790 नगद राशि एवं सट्टा-पट्टी जप्त की गई।आर्म्स एक्ट में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारदार चाकू बरामद किया गया। वहीं धारा 170 एवं 126/135 बीएनएसएस के प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 190 प्रकरणो में 250 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


.jpeg)
