ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 9 जून । पश्चिम विधायक राजेश मूणत की अध्यक्षतामहादेव घाट जीर्णोद्धार योजना की प्रगति पर बैठक की। इसमें महापौर श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त संबित मिश्रा लोकेश्वर साहू अपर आयुक्त विनोद पांडे प्रभारी एसई इमरान खान लोक निर्माण विभाग के ईई राजीव नशीने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वास्तुकार ने इसका ले आउट प्रजेंटेशन दिया ।
श्री मूणत ने कहा कि प्रत्येक विभाग आपस में समन्वय कर ले ताकि कार्यों का दोहरीकरण न हो । उन्होंने यह भी कहा कि मां खारून रायपुर की जीवनदायनी नदी है और महादेव घाट भगवान शिव का स्थान इसलिए यहां का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य ऐसा अनुपम तथा सुन्दर रूप से कराया जाय जिससे यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अद्भुत अनुभूति हो।
नगर निगम रायपुर यहां पर एंट्री गेट मंदिर का स्वागत द्वार, बैरिकेटिंग दुकानों की एकरूपता विशाल शिवलिंग भगवान भोले नाथ की विशाल मूर्ति,बैठने के चेयर, लैंडस्केपिंग इत्यादि का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा रिटेनिंग वाल का निर्माण स्लोपिंग स्टेप तथा विद्युत इत्यादि का कार्य किया जायेगा। इन पर लोक निर्माण विभाग 84.15 करोड़ की लागत से खारून रिवर फ्रंट के निर्माण विकास एवं सौंदर्यीकरण, नगर निगम 18.86 करोड़ से महादेव घाट जीर्णोद्धार कार्य तथा जल संसाधन विभाग 10 करोड़ के अन्य कार्य करेगा।


