ताजा खबर
देखें VIDEO : अवैध पेट्रोल पंप सीज़, 4 गिरफ्तार
09-Jun-2026 12:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
32 सौ लीटर डीजल पेट्रोल, टैंकर जब्त
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 9 जून । सोनडोंगरी में बड़ी मात्रा में पेट्रोल डीजल का स्टाक बरामद किया गया है। एक तरह से यह अवैध पंप जैसा संचालित हो रहा था।
कबीर नगर पुलिस के अनुसार कान्हा ढाबा के पीछे इस पंप को चार लोग संचालित कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम 4 बजे यहां दबिश दी। जहां 8 ड्रम में 16 सौ लीटर पेट्रोल,3 ड्रम में 500 लीटर डीजल के साथ 12 सौ लीटर डीजल भरा एक टैंकर सीजी 04 बीए 8727 भी था। खरीदारों को देने या गाड़ियों में डालने के लिए मोटर पंप, चाड़ी भी था। पुलिस ने ओमप्रकाश साव 39 और अन्य 3 को खिलाफ आवअ की धारा 3,7 बीएनएस 287 के तहत गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


