ताजा खबर

सिलयारी गैंग रेप गृह मंत्री नैतिकता में इस्तीफा दें – कांग्रेस
08-Jun-2026 9:15 PM
सिलयारी गैंग रेप  गृह मंत्री नैतिकता में इस्तीफा दें – कांग्रेस

रायपुर, 8 जून। सिलयारी में नाबालिग बालिका के साथ हुई गैंगरेप की घटना पर कार्रवाई में देरी, पुलिस की भूमिका को लेकर  ग्रामीण जिला कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए गए। प्रेस वार्ता  में  अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व  प्रदेश महामंत्री अध्यक्ष गिरीश देवांगन, धरसीवां की पूर्व विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा तथा पूर्व जिला अध्यक्ष ऊधो राम वर्मा ने संयुक्त रूप से चर्चा की। इस दो ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा जिला पंचायत रायपुर के सदस्य हरिशंकर निषाद पूर्व ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल  जिला उपाध्यक्ष जयंत साहू जिला  महामंत्री गजानंद वर्मा युकां के जिला महासचिव सूरज ठाकुर की उपस्थिति रही ।

 बंजारे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर न्याय की लड़ाई लड़ी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत, धरसीवा थाना घेराव, विरोध प्रदर्शन, विधायक का पुतला दहन तथा प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन के दबाव में प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। 

कांग्रेस की प्रमुख मांगें
- शेष आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी।
- 18 अप्रैल से वर्तमान तक पूरे घटनाक्रम कीब उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच।
- सिलयारी चौकी में पदस्थ सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभागीय जांच।
- पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच।
- दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई।
- पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
- कानून व्यवस्था को लेकर उठे सवालों पर गृह विभाग जवाब दे।
- गृह मंत्री विजय शर्मा इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करें।


अन्य पोस्ट