ताजा खबर

कंगना पहुंची,‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में शामिल होंगी
08-Jun-2026 4:55 PM
 कंगना पहुंची,‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में शामिल होंगी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 8 जून । फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होंने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत आज रायपुर पहुंची। माना एयरपोर्ट पर पद्मश्री और विधायक अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस का स्वागत किया. जोरा द मॉल में फिल्म भारत भाग्य विधाता की पहली स्क्रीनिंग होगी. इसमें  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री समेत अन्य नेता भी शामिल होंगे। फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मीडिया एवं दर्शकों से बातचीत करेंगे।


अन्य पोस्ट