ताजा खबर

कार सवार से शराब के लिए मांगे रूपये, मना करने पर 4 युवकों ने रोका रास्ता और दी गालियां
08-Jun-2026 4:46 PM
कार सवार से शराब के लिए मांगे रूपये, मना करने पर 4 युवकों ने रोका रास्ता और दी गालियां

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

भिलाई नगर, 8 जून। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में कार सवार व्यक्ति का रास्ता रोक कर शराब पीने के लिए रूपये मांगने का मामला सामने आया है। रूपये देने से इंकार करने पर आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

डी-मार्ट पोटिया रोड जाते समय हुई घटना

पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 जून की रात करीब पौने 9 बजे वह अपने पुत्र प्रफुल्ल और आनंद सक्सेना के साथ कार से डी-मार्ट पोटिया रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हटरी बाजार बोरसी स्थित शनि देव मंदिर के पास कुछ युवकों ने कार रुकवा कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने शराब पीने के लिए रूपये की मांग की।

देने से मना किया तो की गाली-गलौज
शिकायत के मुताबिक जब कार सवार ने रूपये देने से मना किया तो चारों आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। घटना को कार में मौजूद लोगों के अलावा आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा और सुना। इसके बाद पीड़ित ने थाना पद्मनाभपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी
गणेश्वर निषाद निवासी शिवपारा बोरसी, महेश्वर निषाद निवासी शिवपारा बोरसी, गुलशन सोनवानी निवासी शिवपारा बोरसी, विवेक सोनवानी निवासी शिवपारा बोरसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट