ताजा खबर

दुर्ग में रिजॉर्ट के पीछे जुए के अड्डे पर छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार, 4.34 लाख जब्त
08-Jun-2026 2:06 PM
दुर्ग में रिजॉर्ट के पीछे जुए के अड्डे पर छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार, 4.34 लाख जब्त

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

भिलाई नगर, 8 जून। दुर्ग पुलगांव थाना पुलिस ने मंकी रिजॉर्ट गोकुलधाम के पीछे संचालित जुआ फड़ पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 15 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और ताश पत्तियों सहित कुल 4.34 लाख की संपत्ति जब्त की गई।

गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार पुलगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 1.82 लाख नगद राशि, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल फोन, 2 कीपैड मोबाइल जब्त किया है।


अन्य पोस्ट