ताजा खबर
टीएमसी नेता जहांगीर ख़ान नेपाल बॉर्डर से हुए गिरफ़्तार
08-Jun-2026 11:51 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर ख़ान को पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ़ (स्पेशल टास्क फ़ोर्स) ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ़्तार कर लिया है.
पुलिस सूत्रों ने बीबीसी बांग्ला संवाददाता प्रचेता से इसकी पुष्टि की है.
सूत्रों ने बताया कि जहांगीर ख़ान नेपाल बॉर्डर के रास्ते देश से भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें पकड़ा गया.
हाल ही पश्चिम बंगाल की फ़ाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव की वजह से जहांगीर ख़ान चर्चा में आए थे.
इस सीट पर जहांगीर टीएमसी के उम्मीदवार थे. लेकिन, मतदान से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. हालांकि टीएमसी ने कहा था कि जहांगीर ख़ान का यह फ़ैसला निजी था.
इस सीट पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा एक लाख से ज़्यादा वोटों से जीत गए थे. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


