ताजा खबर
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोत
08-Jun-2026 11:47 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि की गई है. इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.
दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 7 जून से लागू हो गई. इससे पहले 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी के दाम में 42 रुपये की वृद्धि की थी.
जून में हुई इस बढ़ोतरी को मिलाकर बीते पांच महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. बताया गया कि ईंधन और परिवहन लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया गया. (dw.com/hi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


