ताजा खबर

आरटीओ में 200 से अधिक के तबादले
07-Jun-2026 8:17 PM
आरटीओ में 200 से अधिक के तबादले

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 7 जून ।  परिवहन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत प्रदेश भर के परिवहन निरीक्षकों , उपनिरीक्षकों , सहायक उपनिरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों कुल 200 से  अधिक का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर कर दिया गया है। इन्हें रोटेशनल ट्रांसफर बताया गया है। इस बार यह 8 माह की देरी से किए गए हैं।

विभिन्न जिलों के परिवहन कार्यालयों, उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) इकाइयों और अंतरराज्यीय चेकपोस्टों में पदस्थ मैदानी अमले को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अन्य पोस्ट