ताजा खबर

सिलयारी गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित
07-Jun-2026 4:55 PM
सिलयारी गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 7 जून । सिलयारी क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुए  गैंगरेप प्रकरण में  कांग्रेस के आंदोलन और जनदबाव  दो आरोपियों की गिरफ्तारी और सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे धरसीवा के पूर्व विधायिका श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा, पूर्व  अध्यक्ष उधो वर्मा रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के अध्यक्ष आशीष वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा रायपुर जिला पंचायत के सदस्य एवं मछुआरा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिशंकर निषाद युवा कांग्रेस के धरसीवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष जयंत साहू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने घटना की जानकारी सामने आने के बाद पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई तत्काल शुरू कर दी थी। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को साथ लेकर रायपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात धरसीवा थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया और दोषियों की गिरफ्तारी तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।जब लगातार मांगों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक अनुज शर्मा की चुप्पी के विरोध में उनका पुतला दहन कर जनआक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद भी सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को नहीं हटाए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में 9 जून को सिलयारी पुलिस चौकी के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम की घोषणा की गई थी।   कांग्रेस के बढ़ते जनआंदोलन और जनता के दबाव को देखते हुए शासन-प्रशासन को झुकना पड़ा। आंदोलन से पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई तथा सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित किया गया।


अन्य पोस्ट