ताजा खबर
प्रेशर कुकर बमों को किया निष्क्रिय
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दंतेवाड़ा, 7 जून। दंतेवाड़ा में संयुक्त पुलिस बल को प्रेशर कुकर बम समेत नक्सलियों का बड़ा विस्फोटक जखीरा जब्त करने में कामयाबी मिली।
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग एरिया डॉमिनेशन एवं नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खुफिया सूचना मिली थी। जिसके उपरांत ग्राम तोड़मा थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा के घने जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ 195 वाहिनी एवं दंतेवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में संयुक्त तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया। उक्त अभियान रविवार सुबह लगभग 6 बजे द्वितीय कमान अधिकारी विक्रांत वर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक कमांडेंट संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में सिविल पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में गहन सर्चिंग करते नक्सली द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री की तलाश की जा रही थी।
सर्चिंग के दौरान लगभग 8:40 बजे ग्राम तोड़मा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों द्वारा अत्यंत सतर्कता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इलाके को सुरक्षित किया गया तथा बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया गया।
जांच करने पर उक्त संदिग्ध वस्तु 2 प्रेशर कुकर आईईडी निकले। जिसका वजन लगभग (5-5 लीटर) एवं एक पाइप बम (10 किलो) किलो ग्राम था। जिसे बीडीएस टीम द्वारा विशेषज्ञ तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए मौके पर ही तीनों आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता - सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ी जनहानि टल गई। अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सर्चिंग भी की गई।
सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। जिसमें बीजीएल, .303 रायफल, एयर रायफल, .303 मैगजीन, चार्जर क्लीप, इंसास मैगजीन, बीजीएल कारतूस खाली केस, 12 बोर एएमएन, 303 ब्लैंक कारतूस, पटाखे, वायरलेस सेट (4 बैटरी के साथ), गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक बेल,शॉक वेव डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर (128), गैर विद्युत विस्फोटक (48 नग), 51 एमएम बम (01 नग $ 02 खाली खोल), दूरबीन, नक्सली वर्दी, गोला बारूद की थैलियां (4),कॉम्बेट बेल्ट, मल्टीमीटर, कैमरा फ्लैश, इलेक्ट्रिक कन्ट्रोल यूनिट (9), बैटरी पेंसिल 12 वोल्ट (35), इलेक्ट्रिक स्वीच (7), टेलीफोन का तार 20 मीटर सहित अन्य दैनिक उपयोग सामग्री शामिल हैं। नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया।
ऑपरेशन के उपरांत सभी जवान सुरक्षित रूप से वापस आए। बरामद सामग्रियों के संबंध में जब्ती - पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।


