ताजा खबर

बिलासपुर से बेंगलूरु के लिए 12 जून को स्पेशल ट्रेन
07-Jun-2026 4:07 PM
बिलासपुर से बेंगलूरु के लिए 12 जून को स्पेशल ट्रेन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 7 जून। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर और बेंगलूरु छावनी के बीच एक तरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलूरु छावनी समर स्पेशल का संचालन 12 जून 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे बेंगलूरु छावनी स्टेशन पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है। इनमें बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन में 6 जनरल कोच व 10 स्लीपर कोच होंगे।

ट्रेन 12 जून को बिलासपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। इसके बाद भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए बेंगलूरु पहुंचेगी।

मार्ग में बल्लारशाह, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मवरम, हिंदूपुर और यलहंका जैसे प्रमुख स्टेशन भी शामिल हैं।

 


अन्य पोस्ट