ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 7 जून । आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को राजधानी के शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया।
सम्मेलन का मुख्य विषय "बदलेगा छत्तीसगढ़, बनेगा खुशहाल छत्तीसगढ़" रखा गया था।
इस सम्मेलन में फायर ब्रांड नेता सांसद संजय सिंह, प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत सह प्रभारी राकेश जाटव, राजेश कुमार,सौरभ झा और समर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे । उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर विशेष चर्चा की गई।
पार्टी का मानना है कि छत्तीसगढ़ की जनता बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की अपेक्षा रखती है। इसी सोच को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की दिशा में कार्य कर रही है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।


