ताजा खबर
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाक़ात की है.
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह बैठक शनिवार को हुई.
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के मुताबिक़, "हमारी विशिष्ट साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. इसमें विकास सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, विशेष रूप से जलविद्युत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, डिजिटल क्षेत्र, संस्कृति और खेल शामिल रहे."
इसके बाद दोनों नेताओं ने कुछ परियोजनाओं की भी शुरुआत की.
एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के साथ हुई बैठक के बाद, 2015 के भूकंप के बाद चलाए गए पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत 72 स्वास्थ्य सुविधाएं और 12 सांस्कृतिक धरोहर परियोजनाएं वर्चुअल माध्यम से नेपाल को सौंपी गईं."
उन्होंने बताया, "भारत के यूपीआई और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफ़ेस के बीच कनेक्टिविटी की संयुक्त रूप से शुरुआत की गई, जिससे दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर पर्सनल रेमिटेंस को आसान बनाया जा सके."
शिशिर खनाल तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. उनका दौरा आज यानी सात जून को समाप्त हो रहा है. (bbc.com/hindi)


