ताजा खबर

कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद क्या कहा
07-Jun-2026 11:33 AM
कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद क्या कहा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को हुए अपने प्रदर्शन को लेकर रविवार को एक बयान जारी किया है.

सीजेपी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग दुहराते हुए कहा, "हमारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीक़े से कॉकरोचों ने अपनी ताक़त दिखाई."

"अगर हमारे भविष्य को ख़तरे में डालने वालों को जवाबदेह नहीं ठहराया गया, तो आगे क्या होने वाला है, यह उसका सिर्फ़ एक ट्रेलर था."

सीजेपी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.

इस प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया. दीपके शनिवार को ही अमेरिका से भारत लौटे थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट