ताजा खबर

दुर्ग विवि में डा आंबेडकर शोध पीठ स्थापना को मंजूरी, देश का 25 वां
07-Jun-2026 9:21 AM
दुर्ग विवि में डा आंबेडकर शोध पीठ स्थापना को मंजूरी, देश का 25 वां

रायपुरv, 7 जून। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के अधीन डा आंबेडकर फाउंडेशन दिल्ली ने दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के लिए डा आंबेडकर चेयर शो पीठ स्थापना की सैध्दांतिक सहमति दे दी है। यह शोध पीठ हासिल करने वाला यह प्रदेश का पहला और देश का 25 वां संस्थान है। इसे केंद्रीय फाउंडेशन से हर वर्ष 75 लाख रुपए मिलेंगे। इस चेयर की स्थापना पर कुल 1.85 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय निदेशक आईपीएस मनोज तिवारी ने कल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय तिवारी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है।


अन्य पोस्ट