ताजा खबर

ज़ेड प्लस सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी ने बाकी सुरक्षाकर्मियों को भी लौटाया
07-Jun-2026 9:20 AM
ज़ेड प्लस सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी ने बाकी सुरक्षाकर्मियों को भी लौटाया

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है.

आरजेडी के प्रवक्ता अरुण कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी और राबड़ी देवी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था वापस करने का निर्णय लिया है.

हाल ही में बिहार सरकार ने लालू परिवार को मिली सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी जिसके बाद लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को मिली ज़ेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को हटा लिया गया था.

यह क़दम तब उठाया गया जब बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस दिया.

सरकार ने कहा कि राबड़ी देवी को विपक्ष की नेता होने के नाते पहले ही हार्डिंग रोड पर सरकारी आवास दिया गया था, लेकिन वो वहां नहीं गईं.

10 सर्कुलर रोड का बंगला अब बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को दिया गया है.

10 सर्कुलर रोड का बंगला लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ा रहा है.

बिहार सरकार ने लालू परिवार को 15 दिन का समय दिया है, जिसके तहत राबड़ी देवी को जून के मध्य तक घर खाली करना होगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट