ताजा खबर

कॉकरोच जनता पार्टी: योगेंद्र यादव ने विपक्षी दलों से की ये अपील
07-Jun-2026 9:19 AM
कॉकरोच जनता पार्टी: योगेंद्र यादव ने विपक्षी दलों से की ये अपील

राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से हो रहे विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है.

योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है.

इसमें उन्होंने विनोद कुमार शुक्ल की कविता पढ़ते हुए कहा, "मैं आप सब लोगों को नहीं जानता, लेकिन आपका जो इमोशन, ग़ुस्सा और लक्ष्य है, उसको जानता हूं. मैं कॉकरोच जनता पार्टी, उसके लीडर्स और आप सबको नहीं जानता, लेकिन साथ चलने को जानता हूं. मैं आप सबको सलाम करता हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस देश के तमाम विपक्षी दलों से अपील करता हूं कि आज हमारा धर्म साथ चलना है, भले पार्टी का कोई भी नाम हो. दल से बड़ा देश है. हम सबको मिलकर साथ-साथ चलते हुए इस देश को बचाना है."

इस बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुंच गए हैं. शनिवार सुबह वो अमेरिका से दिल्ली आए हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट