ताजा खबर

ख़ान सर के वकील बोले, ‘सरेंडर करने का कोई सवाल नहीं’
07-Jun-2026 9:17 AM
ख़ान सर के वकील बोले, ‘सरेंडर करने का कोई सवाल नहीं’

पटना में ख़ान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग के मामले में फ़ैज़ल ख़ान उर्फ़ ख़ान सर पर कदमकुआं थाने में एफ़आईआर दर्ज हुई है.

शनिवार को ऐसी ख़बरें आ रही थीं कि ख़ान सर इस मामले में सरेंडर करने वाले हैं. हालांकि, ख़ान सर के वकील अरविंद कुमार ने इसे ग़लत बताया है.

ख़ान सर के वकील ने कहा, "सरेंडर करने का कोई सवाल नहीं है और उन पर कोई आरोप भी नहीं है. हम एंटिसिपेटरी बेल फ़ाइल करेंगे."

उन्होंने कहा कि वो सोमवार को एंटिसिपेटरी बेल फ़ाइल कर सकते हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट