ताजा खबर
डंगनिया में 10 लाख की लूट, 4 महीने में सबसे बड़ी वारदात
06-Jun-2026 9:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जून। शहर के डंगनिया इलाके में शनिवार रात 10 लाख रुपए की लूट हुई। गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू को अज्ञात लुटेरों ने लूटा। वह टाटीबंध गैस एजेंसी में मैनेजर है। शाम वह पैसे लेकर जा रहा था।इस घटना के बाद उसने स्वयं फोन कर डीडी नगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे शहर को अलर्ट जारी किया है। राजधानी को कमिश्नर सिस्टम लागू करने के बाद पिछले 4 महीने में यह सबसे बड़ी लूट की घटना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


