ताजा खबर

प्राचार्य फेडरेशन ने रिटायरमेंट के ही दिन पीपीओ की सुविधा मांगी
06-Jun-2026 6:25 PM
प्राचार्य फेडरेशन ने  रिटायरमेंट के ही दिन पीपीओ  की सुविधा मांगी

मासिक बैठक में  8  प्रस्ताव पारित

छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 6 जून । छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन जिला रायपुर की मासिक बैठक आज प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती चमेली वर्मा की अध्यक्षता में  हुई। बैठक में विद्यालयों के उपस्थित सदस्यों ने निम्नलिखित प्रस्तावों एवं मांगों पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की—

कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणामों में नो डिटेंशन पॉलिसी (कोई अनुत्तीर्ण नहीं) के प्रावधान को समाप्त किया जाए।
विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप स्टाफ सेटअप का पुनरीक्षण एवं संशोधन किया जाए। वर्ष 2008 के बाद से इस संबंध में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
आर.एम.एस.ए. (RMSA) विद्यालयों में लिपिक, भृत्य, स्वीपर एवं चौकीदार के पद स्वीकृत किए जाएं।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों को पूर्ववत आकस्मिक मद से ₹20,000 तक व्यय करने की अनुमति प्रदान की जाए।
तिमाही, छमाही एवं स्थानीय परीक्षाओं के आयोजन का अधिकार पूर्व की भांति प्राचार्यों को दिया जाए।
मिशन उत्कर्ष की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों द्वारा संरक्षक एवं सहयोगी की भावना के साथ समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। 
सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में वाणिज्य एवं कला संकाय प्रारंभ किए जाएं।
कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा पी.पी.ओ. भी उसी दिन जारी किया जाए।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. भारती अग्रवाल, प्रांतीय प्रमुख सलाहकार अनुराग ओझा, प्रांतीय संयुक्त सचिव  आई. जे. विंद एवं श्रीमती सरिता यासरे,  रविशंकर होता, डॉ. वंदना अग्रवाल, श्रीमती शीला तुलानी, श्रीमती फाखरा खानम दानी, श्रीमती पापिया बनर्जी, श्रीमती रजनी मिंज, श्रीमती रोमिला एक्का तथा  हीरालाल वैष्णव  की  उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट