ताजा खबर

सीएम आज गरियाबंद मेें, संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे
06-Jun-2026 12:18 PM
सीएम आज गरियाबंद मेें, संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
गरियाबंद, 6 जून।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर करीब 3 बजे गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय कलेक्टर, एसपी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

बैठक के दौरान संभाग के विभागीय अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से भी चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री शासन की योजनाओं, विकास कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

बैठक को लेकर गरियाबंद जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था एवं अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


अन्य पोस्ट