ताजा खबर

सहारा रेगिस्तान में ट्रक ख़राब होने के बाद प्यास से 50 लोगों की मौत
06-Jun-2026 11:53 AM
सहारा रेगिस्तान में ट्रक ख़राब होने के बाद प्यास से 50 लोगों की मौत

उत्तरी नाइजर के सहारा रेगिस्तान के एक दूरदराज़ इलाके में पानी नहीं मिलने से 50 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ले जा रहा ट्रक रास्ते में ख़राब हो गया था.

बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, यह समूह माली से लौट रहा था, जहां वे ईद अल-अधा के जश्न में शामिल होने गए थे. लेकिन रास्ते में उनका पानी ख़त्म हो गया और वे नाइजर और अल्जीरिया के बीच फंस गए.

इस इलाक़े में मौजूद अगाडेज़ के गवर्नर ने कहा, "यात्री एक ख़तरनाक इलाक़े में फंस गए थे, जहां बहुत ज़्यादा गर्मी और सुविधाओं की कमी के कारण ज़िंदा रहना बेहद मुश्किल था."

अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए मुसाफ़िरों में सिर्फ दो बच पाए हैं.

ड्राइवर और यात्रियों ने कई दिनों तक बार-बार वाहन को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकीं.

सभी मृतक नाइजर के नागरिक थे. स्थानीय अधिकारियों की ओर से भेजी गई राहत टीम ने उन्हें सामूहिक क़ब्रों में दफ़नाया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट