ताजा खबर
अभिजीत दीपके ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही मीडिया से क्या कहा
06-Jun-2026 10:34 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर उतरते ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की.
अभिजीत दीपके ने एअरपोर्ट से बाहर आते ही मीडिया से कहा, "शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए. पांच स्टूडेंट्स ने आत्महत्या कर ली है."
दरअसल, दीपके ने उन छात्रों का ज़िक्र किया है, जिन्होंने कथित तौर पर नीट पेपर लीक होने पर आत्महत्या की है.
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बताया है कि उन्हें दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की मंज़ूरी मिल गई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


